March 3, 2026
छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता : 41 माओवादी कैडरों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ 19 लाख का था इनाम

छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता : 41 माओवादी कैडरों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ 19 लाख का था इनाम

Nov 26, 2025

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत आज 41 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 12 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल हैं। सभी पर मिलाकर 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी, साथ ही DKSZC, तेलंगाना स्टेट कमेटी और धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सदस्य भी शामिल हैं।

किन-किन रैंकों के माओवादी हुए सरेंडर

PLGA बटालियन-01 व अन्य कंपनियों के सदस्य – 5

ACM, प्लाटून व एरिया कमेटी सदस्य – 11

PLGA सदस्य – 2

मिलिशिया प्लाटून कमांडर – 4

मिलिशिया डिप्टी – 1

मिलिशिया सदस्य – 6

जनताना सरकार, DAKMS, KAMS पदाधिकारी – 9

दो साल में नक्सल मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि

1 जनवरी 2025 से अब तक 528 माओवादी गिरफ्तार, 560 मुख्यधारा में शामिल, और 144 मुठभेड़ों में ढेर हुए हैं।

पिछले वर्ष (2024) में 790 सरेंडर, 1031 गिरफ्तारी, और 202 मुठभेड़ों में मौतें दर्ज की गई थीं।

इन अधिकारियों के समक्ष हुआ आत्मसमर्पण

DIG केरिपु सेक्टर बीजापुर बी.एस. नेगी, SP डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, अतिरिक्त SP ऑप्स रविन्द्र मीणा, अमन झा, युलैण्डन यार्क सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।नक्सली इस आत्मसमर्पण के पीछे छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और ‘नियत नेल्ला नार’ योजना को मुख्य कारण बता रहे हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix