March 3, 2026
नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 20 लाख के इनामी नक्सली दंपती ने किया आत्मसमर्पण

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 20 लाख के इनामी नक्सली दंपती ने किया आत्मसमर्पण

Nov 26, 2025

खैरागढ़। खैरागढ़ जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है। 20 लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपती ने हथियार छोड़कर पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 तथा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर दोनों ने नया जीवन शुरू करने का फैसला लिया है ।

दोनों पर था लाखों का इनाम 

आत्मसमर्पण करने वालों में 14 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली धनुष उर्फ मुन्ना (25) और उसकी पत्नी 6 लाख की इनामी महिला नक्सली रोनी उर्फ तुले (25) शामिल हैं। दोनों माओवादी संगठन के माड़ डिवीजन और एमएमसी जोन में सक्रिय कैडर थे और लंबे समय से टाण्डा–मलाजखण्ड क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

कई नक्सली घटनाओं में शामिल थे दोनों 

पुलिस के अनुसार, रोनी एमएमसी जोन प्रभारी और सीसी मेम्बर रामदेर के साथ काम कर चुकी है, वहीं धनुष कंप्यूटर और हिंदी–अंग्रेजी टाइपिंग में दक्ष होने के कारण संगठन के तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी संभालता था। दोनों छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र–मध्यप्रदेश की सीमावर्ती बेल्ट में सक्रिय थे और कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix