March 7, 2026
पीएम आवास में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा: जिला पंचायत CEO की कार्रवाई, 5 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक बर्खास्त

पीएम आवास में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा: जिला पंचायत CEO की कार्रवाई, 5 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक बर्खास्त

Nov 30, 2025

गरियाबंद | पीएम आवास कार्यों में की गई गड़बड़ी सामने आने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। मई महीने में फर्जी प्रगति रिपोर्ट दिखाए जाने के मामले में जांच के बाद जिला पंचायत CEO प्रखर चंद्राकर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बता दें जब गड़बड़ी की बात पता चली तब प्रशासन ने तत्काल 4 सदस्यीय टीम बनाकर रातभर पंचायतों में जांच कराई। टीम में पद्मिनी हरदेल, बुद्धेश्वर साहू, जितेंद्र पा ठक और अजित शर्मा शामिल थे।

बर्खास्त किए गए कर्मचारी:

नरोत्तम यादव (खजूर पदर)

धनेश्वर यादव (सरईपानी)

प्रमोद कुमार नागेश (नवापारा)

दयानंद यादव (बजाड़ी)

सत्यवान साहू (मूचबहाल)

खीरसिंह बघेल – रोजगार सहायक (धोबनमाल)

तकनीकी सहायकों पर भी गिरी गाज

जियो टैगिंग के निरीक्षण में भूमिका होने के कारण तकनीकी सहायक दीपक ध्रुव, अजित ध्रुव और प्रणय कुमार को नोटिस जारी कर जवाबदेही तय की गई है।

सरपंच और सचिव भी जिम्मेदार

सरपंच व सचिव को भी शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर धारा 40 के तहत कार्रवाई की तैयारी है।

अब पंचायत सचिव देगा प्रमाण

जिला सीईओ ने नया नियम लागू किया है—

अब आवास की वास्तविक प्रगति का प्रमाण पत्र पंचायत सचिव को देना होगा, जो ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति का मिलान कर रिपोर्ट भेजेगा।

जिला पंचायत CEO का बयान

“गड़बड़ी पाए जाने पर 5 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक को बर्खास्त किया गया है। अन्य जिम्मेदारों से जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।” — प्रखर चंद्राकर, जिला पंचायत CEO

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix