
लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: चार शहरों में धमाकों की थी साजिश, 8 संदिग्धों ने बनाया था प्लान
नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, करीब आठ संदिग्धों ने चार अलग-अलग जगहों पर सिलसिलेवार धमाके करने की योजना बनाई थी। सभी दो-दो के समूह में चार शहरों में जाकर विस्फोट करने वाले थे और हर टीम के पास कई IED ले जाने की तैयारी थी। बताया जा रहा है कि आतंकियों की योजना दीवाली और गणतंत्र दिवस जैसे बड़े अवसरों पर देशभर में धमाके करने की थी।
फिदायीन डॉ. उमर मोहम्मद की डीएनए जांच से पुष्टि
इस बीच, जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि i20 कार ब्लास्ट में मारा गया फिदायीन डॉ. उमर मोहम्मद ही था। डीएनए जांच में यह पुष्टि हुई है कि 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास हुए विस्फोट में वही शामिल था। घटनास्थल से मिले मानव अवशेषों का मिलान उमर के परिवार के डीएनए से किया गया, जो मेल खा गया।

साजिश से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी
दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि डीएनए रिपोर्ट से साफ हो गया है कि विस्फोट करने वाला व्यक्ति डॉ. उमर उन नबी था। धमाके के बाद उसका पैर कार के स्टीयरिंग और एक्सीलेरेटर के बीच फंसा हुआ पाया गया। पुलिस अब उमर के सहयोगियों और संभावित अन्य शहरों में धमाकों की साजिश से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



