March 2, 2026
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने बढ़ाई एडमिशन की तारीख, अब 31 दिसंबर तक मिलेगा दाखिला

नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने बढ़ाई एडमिशन की तारीख, अब 31 दिसंबर तक मिलेगा दाखिला

Dec 25, 2025

रायपुर। नर्सिंग कोर्स में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सिंग पाठ्यक्रमों में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी है। अब देशभर के सभी नर्सिंग संस्थानों में ANM, GNM, B.Sc. नर्सिंग, PBBSc (N) और MSc (N) कोर्स में दाखिले लिए जा सकेंगे। इससे पहले नर्सिंग कोर्स में प्रवेश की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 तय की गई थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में आगे बढ़ाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फैसला

इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा जारी नोटिफिकेशन क्रमांक 23/2025 के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में 31 दिसंबर तक एडमिशन की अनुमति दी थी। इसके बाद 18 दिसंबर 2025 को देशभर के नर्सिंग कॉलेजों के लिए भी समान समय-सीमा लागू करने का निर्देश दिया गया। इसी के तहत INC ने पूरे देश के लिए एडमिशन डेट बढ़ाने का निर्णय लिया है।

निजी नर्सिंग कॉलेजों की मांग

वहीं निजी नर्सिंग महाविद्यालय संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्री नर्सिंग टेस्ट (PNT) में लागू पर्सेंटाइल कटऑफ को समाप्त कर शून्य पर्सेंटाइल किया जाए। साथ ही एडमिशन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाने की मांग की गई है। इस संबंध में संचालक, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल, नई दिल्ली को पत्र भी भेजा है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बहुल राज्य है, जहां छात्रों के लिए उच्च पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त करना कठिन होता है। ऐसे में कटऑफ में राहत मिलने से अधिक छात्रों को नर्सिंग शिक्षा का अवसर मिल सकेगा।

छात्रों को राहत, संस्थानों को संबल

एडमिशन की तारीख बढ़ने से न केवल छात्रों को राहत मिली है, बल्कि नर्सिंग संस्थानों को भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि अधिक संख्या में छात्र नर्सिंग कोर्स में दाखिला लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देंगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix