March 4, 2026
B.Sc Nursing में बड़ी राहत: अब 10 परसेंटाइल वाले अभ्यर्थियों को भी मिलेगा दाखिला, 31 दिसंबर तक मौका

B.Sc Nursing में बड़ी राहत: अब 10 परसेंटाइल वाले अभ्यर्थियों को भी मिलेगा दाखिला, 31 दिसंबर तक मौका

Dec 30, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करने का सपना देख रहे हजारों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश नियमों में अहम शिथिलता देते हुए अब 10 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश की अनुमति दे दी है। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यह निर्णय भारतीय उपचर्या परिषद (INC) के दिशा-निर्देशों के तहत लिया है। दरअसल, काउंसिलिंग के पहले चरण के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई थीं, जिसके चलते पात्रता मानदंडों में छूट दी गई है।

केवल सत्र 2025-26 के लिए लागू

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह छूट केवल शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ही प्रभावी होगी। जिन अभ्यर्थियों ने CET 2025 में 10 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, वे अब रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं।

7811 सीटें, 4147 अब भी खाली

वर्तमान सत्र में प्रदेशभर के नर्सिंग कॉलेजों में कुल 7811 सीटें उपलब्ध हैं। काउंसिलिंग और दोबारा आवेदन प्रक्रिया के बाद भी 4147 सीटें अब तक रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए यह निर्णय लिया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर पात्र अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix