March 4, 2026
छत्तीसगढ़ कोल स्कैम में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी के रिश्तेदार नवनीत तिवारी को  मिली जमानत

छत्तीसगढ़ कोल स्कैम में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी के रिश्तेदार नवनीत तिवारी को  मिली जमानत

Dec 10, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी स्कैम मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। किंगपिन माने जाने वाले सूर्यकांत तिवारी के रिश्तेदार नवनीत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। मुख्य न्यायाधीश सुर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने जमानत का आदेश जारी किया। नवनीत पिछले 4 महीने से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे।

क्या हैं आरोप?

जांच एजेंसियों के अनुसार नवनीत तिवारी को अवैध कोल लेवी सिंडिकेट का मुख्य ऑपरेटर बताया गया है। आरोप है कि वह रायगढ़ क्षेत्र में कोल कारोबारी व ट्रांसपोर्टरों से करोड़ों की वसूली कर रकम रायपुर तक पहुंचाता था। ईडी ने यह भी दावा किया है कि वह सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्तियों के प्रबंधन में शामिल था।

फरारी से गिरफ्तारी तक

  • 2022 में ईडी ने केस में आरोपी बनाया।
  • इसके बाद वह लगातार फरार रहा।
  • जुलाई 2025 में EOW ने की गिरफ्तारी।
  • कई छापेमारियों के बाद गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया।

सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ?

बचाव पक्ष ने कहा कि नवनीत के खिलाफ आरोप परिस्थितिजन्य हैं और वह जांच में सहयोग को तैयार है। दलीलों पर विचार करने के बाद कोर्ट ने जमानत दे दी।

जमानत के बाद क्या?

नवनीत तिवारी को कोर्ट की शर्तों का पालन करना होगा। मामला अभी ट्रायल में है और ईडी–EOW आगे की जांच जारी रखे हुए हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix