
जुआ फड़ पर Police का बड़ा छापा: 11 जुआरी गिरफ्तार, 33 हजार कैश के साथ कई सामान जब्त
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर छापा मारा है। थाना मरवाही और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मौके से 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद रकम, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल समेत करीब 4.52 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
दानी कुंडी इलाके में चल रहा था जुए का खेल
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दानी कुंडी और आसपास के क्षेत्र में जुए का अवैध फड़ संचालित हो रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

नकदी, बाइक और मोबाइल बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 33,500 रुपये नकद, 6 मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 4,52,500 रुपये बताया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



