
सरगुजा में पुलिस का बड़ा एक्शन, जंगल में छिपाकर रखा 3 टन अवैध कोयला जब्त
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उदयपुर थाना पुलिस ने पोतका जमटी पारा क्षेत्र के जंगल किनारे छुपाकर रखे करीब 3 टन अवैध कोयले को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक यह कोयला ईंट भट्ठों में खपाने के लिए जंगलों में अवैध खनन कर इकट्ठा किया जा रहा था, साथ ही कोल माइंस से चोरी की भी आशंका जताई जा रही है।
कई जिलों में नेटवर्क सक्रिय
लखनपुर और उदयपुर इलाके में बीते दिनों कोयला माफियाओं की गतिविधियां अचानक तेज हो गई थीं, जिसके बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि माफिया ग्रामीणों को ढाल बनाकर तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। सरगुजा संभाग के बिश्रामपुर, भटगांव, राजपुर और प्रतापपुर में भी ऐसे नेटवर्क सक्रिय हैं।

सख्त कार्रवाई के निर्देश
सरगुजा रेंज के आईजी ने अवैध खनन और तस्करी में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की पहचान कर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



