
ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 13 से इस तारीख तक कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट …
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चौथी लाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन के सारागांव स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस वजह से 13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
रद्द रहने वाली ट्रेनें –
- 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर: 14 से 17 नवंबर तक रद्द।
- 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर: 13 से 16 नवंबर तक रद्द।
- 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर: 14 से 17 नवंबर तक रद्द।

संक्षिप्त मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें –
- 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू: बिलासपुर तक ही चलेगी।
- 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू: बिलासपुर से ही शुरू होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांच लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



