March 7, 2026
रायपुर में गांजा सप्लाई का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, किराये के मकान से 7.5 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर में गांजा सप्लाई का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, किराये के मकान से 7.5 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Dec 23, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर पुलिस ने गांजा के भंडारण और सप्लाई में लिप्त एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भावना नगर स्थित सेल टैक्स कॉलोनी में किराये का मकान लेकर उसे गांजा सप्लाई का हब बना रखा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 3 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 23 दिसंबर 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि भावना नगर इलाके में दो युवक गांजा लेकर सप्लाई की तैयारी में खड़े हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

अंतर्राज्यीय तस्कर निकले आरोपी

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम

  • साहिल कुमार गुप्ता (24 वर्ष), निवासी भोजपुर, बिहार
  • विमल कुमार कुशवाहा (21 वर्ष), निवासी हमीरपुर, उत्तर प्रदेश

बताए। दोनों वर्तमान में रायपुर के भावना नगर इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे।

किराये के मकान से होता था भंडारण

कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अन्य राज्यों से गांजा मंगाकर किराये के मकान में भंडारण करते थे और ग्राहकों की मांग के अनुसार तौलकर पैकिंग कर सप्लाई करते थे। इसके बाद पुलिस ने उनके बताए मकान पर छापेमारी कर वहां से भी अतिरिक्त गांजा और पैकिंग सामग्री बरामद की।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है। मकान मालिक की भूमिका की भी जांच जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix