March 2, 2026
धान खरीदी में बड़ी लापरवाही: बलरामपुर में 2 पटवारी निलंबित, कलेक्टर का सख्त एक्शन

धान खरीदी में बड़ी लापरवाही: बलरामपुर में 2 पटवारी निलंबित, कलेक्टर का सख्त एक्शन

Dec 25, 2025

बलरामपुर। धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने पर बलरामपुर जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पटवारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई धान खरीदी वर्ष 2025–26 के दौरान गंभीर अनियमितताओं और कर्तव्यों के उल्लंघन को लेकर की गई है।

निलंबित किए गए पटवारियों में

🔹 तहसील रामचंद्रपुर में पदस्थ पटवारी बंधन राम

🔹 तहसील रामानुजगंज में पदस्थ पटवारी विजय यादव शामिल हैं।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों पटवारियों ने धान खरीदी के दौरान अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है।

निलंबन अवधि में मुख्यालय तय

निलंबन के दौरान पटवारी बंधन राम का मुख्यालय तहसील कार्यालय कुसमी, जबकि पटवारी विजय यादव का मुख्यालय तहसील कार्यालय शंकरगढ़ निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix