
दुर्ग में Operation Suraksha का बड़ा असर: लाइसेंस शिविरों में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, 451 DL जारी—1000 से अधिक नए आवेदन
दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर चल रहे Operation Suraksha के तहत ट्रैफिक पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे लाइसेंस शिविरों को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। 24 नवंबर से 12 दिसंबर 2025 तक चल रहे इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर-नज़दीक यातायात संबंधी सभी आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
गुरुवार, 27 नवंबर को बोरी, पुलगांव और जमगाँव में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। दिनभर में—
- 451 ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए
- 1000 से अधिक नए आवेदन प्राप्त हुए
- ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर चालकों ने भी बड़ी संख्या में आवेदन भरे
- नागरिकों ने HSRP नंबर प्लेट हेतु भी सक्रिय रूप से आवेदन प्रस्तुत किया

शिविरों में उमड़ी भीड़ से यह स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लाइसेंस और दस्तावेज़ बनवाने के लिए दलालों/बीचौलियों पर निर्भरता कम हो रही है तथा लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जो नागरिक शहर आकर लंबी लाइनों में खड़े होने में असमर्थ होते हैं, उनके लिए इन शिविरों ने प्रक्रियाएँ काफी सरल कर दी हैं। इसी वजह से शिविरों को गाँव–गाँव तक विस्तारित किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा, आवश्यक वाहन दस्तावेज, नो-एंट्री नियम, समय-आधारित प्रतिबंध और सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई।
ट्रैफिक पुलिस दुर्ग की अपील
- सभी नागरिक अनिवार्य रूप से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएँ
- दोपहिया चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें
- ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग से बचें
- अपने वाहन दस्तावेज़ समय पर नवीनीकृत करें
- नियमों का पालन स्वयं करें और दूसरों को भी प्रेरित करें
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



