March 4, 2026
Chhattisgarh में खनन पर बड़ा फैसला, छुईखदान का चूना पत्थर ब्लॉक निरस्त

Chhattisgarh में खनन पर बड़ा फैसला, छुईखदान का चूना पत्थर ब्लॉक निरस्त

Jan 2, 2026

रायपुर। रायपुर–खैरागढ़ जिले से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। छुईखदान विकासखंड के अंतर्गत जगमड़वा–हनाईबन–मरदकठेरा चूना पत्थर खनिज ब्लॉक को आखिरकार निरस्त कर दिया गया है। यह ब्लॉक करीब 304.209 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ था और इलाके का दूसरा सबसे बड़ा चूना पत्थर ब्लॉक माना जाता था।

5 अक्टूबर को जारी हुई थी NIT

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) द्वारा किए गए G-2 स्तर के विस्तृत सर्वेक्षण में इस क्षेत्र में लगभग 52.745 मिलियन टन चूना पत्थर के भंडार की पुष्टि हुई थी। इसके बावजूद प्रशासन ने खनिज ब्लॉक को रद्द करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि इस चूना पत्थर ब्लॉक के लिए 5 अक्टूबर को NIT (निविदा सूचना) जारी की गई थी। इसके बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों ने खनन प्रस्ताव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि खनन से पर्यावरण, खेती और जल स्रोतों को भारी नुकसान पहुंचेगा।

पर्यावरण और खेती बचाने की लड़ाई में ग्रामीण सफल

लगातार विरोध, जनआंदोलन और स्थानीय असहमति के दबाव के बीच प्रशासन ने खनन प्रस्ताव को निरस्त करने का निर्णय लिया। अब इस फैसले को ग्रामीणों की बड़ी जीत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix