
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी सत्यापन की समय सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाई
रायपुर। प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी जिलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी के मोबाइल PV ऐप के माध्यम से किए जा रहे फसल सत्यापन की समय सीमा को एक माह के लिए बढ़ा दिया है। अब यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 की बजाय 30 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी।

किसानों की सुविधा के लिए लिया निर्णय
कृषि विभाग ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि जिन किसानों का सर्वे और गिरदावरी कार्य शेष है, वे समय पर इसे पूरा कर सकें। विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी किसानों का डेटा अपडेट सुनिश्चित किया जाए।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



