March 4, 2026
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पैटर्न में बड़ा बदलाव, अब इतने अंक के होंगे MCQ और लघु-दीर्घ प्रश्न

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पैटर्न में बड़ा बदलाव, अब इतने अंक के होंगे MCQ और लघु-दीर्घ प्रश्न

Dec 5, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि अब कॉम्पिटिटिव एग्जाम को ध्यान में रखते हुए बहुविकल्पीय (MCQ) सवालों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही सभी विषयों में प्रश्नों का वर्गीकरण भी नई प्रतिशत प्रणाली के तहत तय किया गया है।

नया प्रश्नपत्र पैटर्न इस प्रकार होगा—

  • ज्ञान आधारित – 20%
  • अवबोधात्मक – 25%
  • अनुप्रयोगात्मक – 25%
  • विश्लेषणात्मक – 10%
  • मूल्यांकन – 10%
  • रचनात्मक – 10%

MCQ और अन्य प्रश्नों की नई संख्या

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)
  • 1 अंक के 15 प्रश्न
  • लघु उत्तरीय प्रश्न – भाग 1
  • 2 अंक के 3 प्रश्न
  • लघु उत्तरीय – भाग 2
  • 3 प्रश्न, कुल 18 अंक
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – भाग 1
  • 4 प्रश्न, प्रत्येक 5 अंक
  • कुल 20 अंक
  • दीर्घ उत्तरीय – भाग 2
  • 2 प्रश्न
  • प्रत्येक 5 अंक,
  • कुल 10 अंक
  • अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  • 1 प्रश्न
  • 6 अंक

मंडल का कहना है कि यह बदलाव छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अनुरूप कौशल विकसित करने में मदद करेगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix