
अमित शाह के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव, गृहमंत्री अब आज रात ही पहुंचेंगे रायपुर
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे में अचानक बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां उनका आगमन कल दोपहर निर्धारित था, वहीं अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह आज रात ही विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को इस बदलाव की आधिकारिक सूचना भेज दी गई है।
अलर्ट मोड़ पे पुलिस
अचानक हुए इस परिवर्तन के बाद रायपुर प्रशासन, एयरपोर्ट अधिकारियों और सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रात के समय वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। बैरिकेडिंग, रूट क्लीयरेंस और चेकिंग पॉइंट्स को मजबूती प्रदान की जा रही है।

सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस, विशेष सुरक्षा समूह (SSG) और वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा शुरू कर दी है। गृहमंत्री के आगमन स्थल, उनके ठहरने की जगह और संभावित कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



