
बस्तर में नक्सल संगठन को तगड़ा झटका, झीरम कांड का मास्टरमाइंड चैतू समेत 10 माओवादी ने किया सरेंडर
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। बस्तर में आज “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान के तहत 10 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें झीरम घाटी हत्याकांड का कुख्यात मास्टरमाइंड चैतू उर्फ श्याम दादा भी शामिल है।
लाखों का था इनाम
DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) का वरिष्ठ सदस्य चैतू, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था, ने AK-47 रायफल के साथ सरेंडर किया। उसके अलावा 8 लाख के इनामी DVCM सरोज, ACM भूपेश, प्रकाश, कमलेश, जननी कश्यप, संतोष, नवीन, और PM की रमशीला व जयती कश्यप ने भी हथियार डाल दिए। सभी मिलाकर 65 लाख रुपये के इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे हैं।

आत्मसमर्पण करने वालों का रेड कार्पेट से हुआ स्वागत
सरेंडर कार्यक्रम बस्तर के शौर्य भवन पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर, लालबाग में आयोजित हुआ, जहां IGP बस्तर, SP, केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारी, समाज के वरिष्ठजन और परिजन उपस्थित रहे। आत्मसमर्पण करने वालों का रेड कार्पेट से स्वागत, संविधान की प्रति और गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



