March 8, 2026
ऑपरेशन निश्चय का बड़ा वार: राजस्थान का अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर रायपुर में गिरफ्तार, 23.82 ग्राम MDMA जब्त

ऑपरेशन निश्चय का बड़ा वार: राजस्थान का अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर रायपुर में गिरफ्तार, 23.82 ग्राम MDMA जब्त

Dec 28, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर पुलिस ने बदलते अपराधी पैटर्न पर सटीक प्रहार करते हुए राजस्थान के जोधपुर से जुड़े एक अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 23.82 ग्राम एम.डी.एम.ए. (MDMA) ड्रग्स सहित मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नकद राशि जब्त की गई है।

पंडरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी

पुलिस को यह कार्रवाई थाना पंडरी क्षेत्र में करनी पड़ी, जहां आरोपी ड्रग्स की सप्लाई के इरादे से खड़ा था। सूचना के आधार पर एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट एवं पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने विज्ञान केंद्र रोड स्थित खान गैरेज के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

लाखों का मशरूका जब्त

आरोपी के पास से

  • 23.82 ग्राम MDMA ड्रग्स
  • 03 मोबाइल फोन
  • 05 एटीएम कार्ड (विभिन्न बैंकों के)
  • ₹1,900 नगद

जब्त किए गए हैं। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹3.42 लाख बताई जा रही है।

नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 363/25 के तहत धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह राजस्थान से ड्रग्स लाकर रायपुर में सप्लाई करता था। आरोपी नववर्ष के दौरान होने वाली पार्टियों में ड्रग्स खपाने की तैयारी में रायपुर पहुंचा था।

बदला अपराधी पैटर्न, बदली पुलिस रणनीति

पुलिस जांच में सामने आया है कि ड्रग्स तस्कर अब शहरी इलाकों से हटकर

  • आउटर एरिया
  • फार्महाउस पार्टियां
  • निजी आयोजन

को निशाना बना रहे हैं और कम मात्रा में हाई-वैल्यू ड्रग्स सप्लाई कर जोखिम घटाने की कोशिश कर रहे हैं।

20 दिनों में कई बड़े खुलासे

इसी बदले हुए पैटर्न को देखते हुए रायपुर पुलिस अब इंटेलिजेंस-ड्रिवन और माइक्रो-लेवल सर्विलांस के जरिए कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन निश्चय के तहत बीते 20 दिनों में चंदन ठाकुर, समीर, हर्ष नरेश पांडेय, दिलबाग सिंह, मनीष रोचलानी जैसे ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े नाम सामने आ चुके हैं। पंजाब, महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान और दिल्ली तक फैले नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं।

गिरफ्तार आरोपी

कैलाश बिश्नोई, पिता – सूरजाराम बिश्नोई, उम्र 30 वर्ष

निवासी – गेनाडियो की धाणी, ग्राम कानासुर, थाना बाप, जिला जोधपुर (राजस्थान)

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix