
डीजी-आईजी कांफ्रेंस के बीच नक्सल संगठन का बड़ा ऐलान, 1 जनवरी को करेंगे सामूहिक आत्मसमर्पण
रायपुर: नवा रायपुर में शुरू हुए डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस के बीच छत्तीसगढ़ में एक बड़ी खबर सामने आई है। सीपीआई-एम महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ ज़ोन ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के नाम खुला पत्र जारी कर 1 जनवरी 2026 को सामूहिक आत्मसमर्पण की घोषणा की है। संगठन ने यह भी आग्रह किया है कि आत्मसमर्पण की तारीख तक तीनों राज्यों में चल रहे सुरक्षा अभियानों को रोक दिया जाए, ताकि वे अपने साथियों तक सुरक्षित पहुंच बना सकें।

नए वर्ष की पहली तारीख को करेंगे आत्मसमर्पण
प्रवक्ता अनंत द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि संगठन के सभी सदस्य नए वर्ष की पहली तारीख को एक साथ हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं। इसके लिए वे सरकार की पुनर्वास नीति को स्वीकार करने के इच्छुक हैं, लेकिन इसके पहले पूरे ज़ोन में बिखरे साथियों से संपर्क साधने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा अभियान रोकने की मांग की गई है।

संगठन ने गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा आत्मसमर्पण के लिए बताए गए 10–15 दिन के समय को नाकाफी बताया और कहा कि सामूहिक सरेंडर के लिए विस्तृत प्रस्ताव उचित समय पर सरकार को सौंपा जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि पहली बार नक्सल संगठन ने 435.715 MHz की खुली फ्रीक्वेंसी जारी की है, ताकि साथी आपस में संपर्क कर सकें। यह कदम सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी बड़ा संकेत माना जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



