March 4, 2026
NEET UG 2026 से पहले बड़ा अलर्ट, आधार या सर्टिफिकेट में जरा सी गलती तो सीधा रद्द होगा फॉर्म

NEET UG 2026 से पहले बड़ा अलर्ट, आधार या सर्टिफिकेट में जरा सी गलती तो सीधा रद्द होगा फॉर्म

Jan 6, 2026

नई दिल्ली। NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी और बेहद जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ चेतावनी दी है कि अगर आवेदन से पहले उम्मीदवारों के आधार और अन्य जरूरी सर्टिफिकेट में कोई भी गड़बड़ी पाई गई, तो उनका आवेदन फॉर्म सीधे खारिज किया जा सकता है। ऐसे में पढ़ाई के साथ-साथ अब डॉक्यूमेंट्स की जांच और अपडेट करना भी उतना ही जरूरी हो गया है।

आधार अपडेट नहीं तो अटक सकता है मेडिकल का सपना

NTA की ओर से जारी एडवाइजरी में खासतौर पर आधार कार्ड को लेकर अलर्ट किया गया है। एजेंसी के मुताबिक उम्मीदवार का आधार पूरी तरह वैध और अपडेटेड होना चाहिए। आधार में दर्ज नाम, जन्मतिथि, जेंडर, फोटो, पता और बायोमेट्रिक डिटेल्स में किसी भी तरह की गलती होने पर रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और काउंसलिंग के दौरान गंभीर समस्याएं आ सकती हैं।

उम्मीदवार UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर या नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाकर समय रहते अपनी जानकारी अपडेट करवा सकते हैं।

PwD, SC-ST, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए खास निर्देश

NTA ने दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को भी अलर्ट किया है कि वे केवल वैध और रिन्यू किया हुआ UDID कार्ड ही इस्तेमाल करें। एक्सपायर या पुराना UDID कार्ड आवेदन रद्द होने की वजह बन सकता है। वहीं SC, ST, OBC-NCL और EWS कैटेगरी से आवेदन करने वाले छात्रों को अपने कैटेगरी सर्टिफिकेट की वैधता जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

  • OBC-NCL और EWS प्रमाण पत्र तय मानकों के अनुसार और निर्धारित अवधि के भीतर जारी होना चाहिए।
  • गलत या पुराने सर्टिफिकेट के आधार पर किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा

कब हो सकती है NEET UG 2026 परीक्षा

पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो NEET UG परीक्षा आमतौर पर मई महीने में आयोजित की जाती है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि NEET UG 2026 भी मई में हो सकती है, हालांकि परीक्षा की अंतिम तारीख का ऐलान NTA अलग से करेगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix