
लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 13 उप अभियंता सहायक अभियंता पद पर पदोन्नत
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में प्रशासनिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 13 उप अभियंताओं (सिविल) को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। यह पदोन्नति विभागीय क्षमता, कार्यकुशलता और वरिष्ठता के आधार पर की गई है।

पदोन्नत किए गए अभियंताओं में तेनसिंह सूर्यवंशी, प्रमोद कुमार मेश्राम, जगदीश प्रसाद, कृष्ण कुमार रात्रे, तुलसी राम जोशी, नारद सिंह ध्रुव, रामभरोस भगत, राज्यशेखर मेश्राम, प्रदीप कुमार सिंह, टी.आर. साहू, रविंद्र कुमार नागरे, अरविंद कुमार गुप्ता और कमलेश शेण्डे शामिल हैं।

नई पदस्थापना जल्द
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी पदोन्नत अभियंताओं की नवीन पदस्थापना पृथक से की जाएगी, ताकि विभागीय कार्यों का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जा सके। नई जिम्मेदारियों के तहत ये अधिकारी निर्माण परियोजनाओं की निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण और समयबद्ध कार्य पूर्णता पर विशेष ध्यान देंगे।

विभागीय ढांचे को मिलेगा मजबूती
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय विभागीय संरचना को सशक्त बनाने और निर्माण परियोजनाओं के कुशल प्रबंधन के उद्देश्य से लिया गया है। सहायक अभियंता के रूप में पदोन्नति मिलने से ये अधिकारी अब बड़ी परियोजनाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



