
‘मोना के कुत्ते’ वाले सवाल पर बड़ी कार्रवाई, प्रधान पाठक निलंबित और सहायक शिक्षक की सेवा समाप्त
रायपुर। शिक्षा सत्र 2025-26 की अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा चौथी के अंग्रेजी प्रश्नपत्र को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रश्नपत्र में पूछे गए सवाल “मोना के कुत्ते का नाम क्या है?” के विकल्पों में ‘राम’ नाम शामिल किए जाने से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगा, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की। जांच रिपोर्ट में प्रश्नपत्र निर्माणकर्ता शिखा सोनी, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला नकटी (खपरी), विकासखंड तिल्दा, रायपुर को दोषी पाया गया। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं, पेपर मॉडरेटर नम्रता वर्मा, सहायक शिक्षक (संविदा) के खिलाफ सेवा से पृथक करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शिक्षकों ने मानी गलती, मांगी माफी
निलंबित प्रधान पाठक शिखा सोनी ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि प्रश्न के विकल्प में “राम” लिखा जाना अज्ञानवश हुई त्रुटि थी। उनका उद्देश्य किसी भी धर्म या समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए क्षमा प्रार्थना की। इसी तरह सहायक शिक्षक नम्रता वर्मा ने भी बताया कि उन्हें दो सेट प्रश्नपत्र मिले थे, जिनमें से एक सेट के विकल्प यथावत रख दिए गए। उन्होंने भी भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



