
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा अवैध शोले मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग: दुर्ग पुलिस के ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में पुरानी भिलाई थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 33 पौवा अवैध शोले मसाला शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 08 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरैना डेम नर्सरी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुरानी भिलाई पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम दशरथ पारधी (50 वर्ष), निवासी पारधी पारा गनियारी बताया।
33 पौवा शोले मसाला शराब जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखे 33 पौवा शोले मसाला शराब (कुल 5940 एमएल, कीमत 3300 रुपये) बरामद किए। आरोपी अवैध रूप से शराब रखकर धन अर्जित कर रहा था, जो धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।

आरोपी गिरफ्तार
मामले में अपराध क्रमांक 494/2025 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



