
रायपुर में बड़ी कार्रवाई: 89 पौव्वा देशी मसाला शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की है। खमतराई थाना पुलिस ने डेरापारा बंजारी नगर, रावांभाठा क्षेत्र में दबिश देकर एक निगरानी बदमाश को 89 पौव्वा देशी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप तिवारी (42 वर्ष), पिता शिवबरन तिवारी, निवासी डेरापारा बंजारी नगर, रावांभाठा रायपुर के रूप में हुई है ।पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 16.020 बल्क लीटर देशी मसाला शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8,900 रुपये बताई गई है।

सूत्रों के अनुसार, उमनि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर जिले में अवैध नशा कारोबार और शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर व क्राइम) तथा नगर पुलिस अधीक्षक उरला के मार्गदर्शन में खमतराई थाना पुलिस क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।
89 पौव्वा देशी मसाला शराब बरामद
इसी अभियान के दौरान 07 नवंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरटीओ ऑफिस के पास डेरापारा बंजारी नगर में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में देशी मसाला शराब बिक्री हेतु रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध प्रदीप तिवारी को पकड़ा और उसके पास रखे सफेद प्लास्टिक बोरे से 89 पौव्वा देशी मसाला शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



