
ऑपरेशन निश्चय में बड़ी कार्रवाई, 25.27 ग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार
रायपुर। नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना आमानाका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25.27 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल की कुल कीमत करीब 2 लाख 67 हजार 700 रुपये आंकी गई है।
नया बायपास पर चाय ठेले के पास पकड़ाए आरोपी
दिनांक 16 जनवरी 2026 को थाना आमानाका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नया बायपास रोड, टाटीबंध स्थित वीर सिंह चाय ठेला के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़े होकर हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गठित की गई और सुनियोजित तरीके से दबिश दी गई।

तलाशी में मिला चिट्टा
पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान—
🔹 राकेश कुमार के पास से 15.32 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)
🔹 हरभजन सिंह के पास से 9.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)
बरामद किया गया।
इस तरह कुल 25.27 ग्राम चिट्टा जप्त किया गया।
मोटरसाइकिल भी जब्त
आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल क्रमांक CG-25-L-6891 भी जब्त की गई, जिसका इस्तेमाल नशे की तस्करी में किया जा रहा था।
NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 17/26, धारा 21(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
1️⃣ राकेश कुमार, पिता तुला उर्फ आशीक सिख, उम्र 42 वर्ष, निवासी गुरहर साये, थाना गुरहर साये, जिला फिरोजपुर (पंजाब)
2️⃣ हरभजन सिंह, पिता रतन सिंह औलक, उम्र 40 वर्ष, निवासी वीर सावरकर नगर EWS-699, राम जानकी मंदिर के पास, थाना कबीर नगर, रायपुर पुलिस के मुताबिक आरोपी हरभजन सिंह के खिलाफ पहले भी आपराधिक कार्रवाई हो चुकी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



