
महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: 50 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 26.61 लाख का माल जब्त
महासमुंद: महासमुंद जिले में Anti Narcotics Task Force (ANTF) और थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 50 किलोग्राम गांजा की तस्करी करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ और वाहन व मोबाइल समेत कुल बरामदगी की कीमत 26 लाख 61 हजार रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सिल्वर कलर की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (MH 04 DN 9512) में तीन बोरियों में गांजा रखकर उड़ीसा से महासमुंद की ओर कुछ तस्कर आ रहे हैं। सूचना पर टेमरी नाका में सघन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई।

वाहन में दो व्यक्ति सवार थे—
1. बाबी सैनी (31 वर्ष), निवासी पणजी नार्थ गोवा, महाराष्ट्र
2. प्रकाश बेहरा (26 वर्ष), निवासी पुणे, महाराष्ट्र
50 किलो अवैध गांजा बरामद
पूछताछ में दोनों के जवाब संदिग्ध और असंगत पाए जाने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। कार की डिक्की में रखी तीन बोरियों से 50 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा से लाना और महाराष्ट्र में बेचने की जानकारी दी।साथ ही पुलिस ने उनकी कार, तीन मोबाइल फोन और कुल 26.61 लाख रुपये का माल ज़ब्त किया। आरोपियों के खिलाफ थाना कोमाखान में धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई ANTF और महासमुंद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



