
धान खरीदी से पहले GPM जिले में बड़ी कार्रवाई, 435 क्विंटल अवैध स्टॉक जब्त
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने अवैध भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की है। जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर प्रशासनिक टीम ने 435 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया, जो निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक पाया गया।

मामला दर्ज
मामलों में मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक घोषित की है। इस वर्ष कॉमन धान का समर्थन मूल्य ₹2369 प्रति क्विंटल और ग्रेड-एक धान का मूल्य ₹2389 प्रति क्विंटल तय किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



