March 3, 2026
गांजा तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई: NDPS प्रकरण में जप्त बोलेरो पिकअप की नीलामी, 4.92 लाख रुपये शासन को मिले

गांजा तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई: NDPS प्रकरण में जप्त बोलेरो पिकअप की नीलामी, 4.92 लाख रुपये शासन को मिले

Dec 17, 2025

राजनांदगांव। अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना बोरतलाव के एक बड़े एनडीपीएस प्रकरण में जप्त किए गए बोलेरो पिकअप वाहन की राजसात के बाद नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नीलामी से प्राप्त 4,92,911 रुपये की पूरी राशि शासन के कोषालय में जमा कराई गई है।

 

यह मामला थाना बोरतलाव अपराध क्रमांक 11/25, धारा 20 (बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है, जिसमें गांजा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG-10-BQ-0634 को विधिवत राजसात कर नीलाम किया गया।

जिला दण्डाधिकारी के आदेश पर हुई नीलामी

जिला दण्डाधिकारी, राजनांदगांव के आदेशानुसार जप्त वाहनों की राजसात उपरांत नीलामी हेतु एक समिति का गठन किया गया था। इस समिति में

  • लोक निर्माण विभाग (ई/एम),
  • क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय,
  • पुलिस विभाग

के अधिकारी शामिल रहे।

समिति द्वारा वाहन का विधिवत निरीक्षण एवं मूल्यांकन प्रतिवेदन तैयार किया गया।

MSTC के माध्यम से हुई ऑनलाइन नीलामी

राज्य शासन के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रम MSTC (Ltd.) के माध्यम से वाहन की ऑनलाइन नीलामी कराई गई, ताकि अधिक से अधिक बोलीकर्ता भाग ले सकें और शासकीय संपत्ति का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो सके। नीलामी में बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG-10-BQ-0634 को 4,92,911 रुपये में सफलतापूर्वक नीलाम किया गया।

243.54 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना बोरतलाव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। ओडिशा से गांजा खरीदकर मध्यप्रदेश के सागर जिले की ओर ले जाया जा रहा था।

तस्करी के लिए बोलेरो पिकअप वाहन की ट्रॉली में सब्जी की टोकरियों में छिपाकर

  • 243.54 किलोग्राम गांजा
  • अनुमानित कीमत 36,53,100 रुपये

का परिवहन किया जा रहा था।

आरोपियों के नाम

मौके से गिरफ्तार आरोपी –

1. संतोष पाल

2. दिलावर अली

विवेचना के दौरान फरार आरोपी –

3. आमिर

4. काले बहादुर (गांजा खरीददार)

को बाद में सागर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया गया।

चालान पेश, वाहन की राजसात पूरी

प्रकरण में संपूर्ण विवेचना पूर्ण कर आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है। साथ ही, गांजा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन की राजसात की कार्रवाई पूर्ण कर नीलामी की गई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix