March 5, 2026
Raigarh: हाथी की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेत्री के पति समेत तीन गिरफ्तार

Raigarh: हाथी की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेत्री के पति समेत तीन गिरफ्तार

Oct 21, 2025

रायगढ़। जिले के तमनार वन परिक्षेत्र अंतर्गत केराखोल गांव में करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए खेतों में बिजली का तार बिछाया था। इसी दौरान हाथी उस तार के संपर्क में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

तीन लोग गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव का पंचनामा कराया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix