March 5, 2026
Ambikapur: केंद्रीय जेल में बड़ा एक्शन, ऑनलाइन वसूली में पकड़े गए चार प्रहरी बर्खास्त

Ambikapur: केंद्रीय जेल में बड़ा एक्शन, ऑनलाइन वसूली में पकड़े गए चार प्रहरी बर्खास्त

Oct 19, 2025

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों से अवैध वसूली और ऑनलाइन उगाही के मामलों पर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अंबिकापुर केंद्रीय जेल में तैनात चार जेल प्रहरियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

 

बर्खास्त किए गए प्रहरियों में नीलेश केरकेट्टा, लोकेश टोप्पो, ललईराम और चंद्र प्रकाश शामिल हैं। जांच में इनके खिलाफ बंदी से ऑनलाइन माध्यम से अवैध वसूली करने के आरोप सिद्ध पाए गए।

कैदी की पत्नी ने की थी शिकायत 

मामले की शुरुआत तब हुई जब हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी मुकेशकांत मल्हार की पत्नी अमरीका बाई ने जेल प्रहरियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति जेल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उसे फोन कॉल, परिजनों से मुलाकात या सामान्य उपयोग की वस्तुओं के लिए भी पैसे देने को मजबूर किया जा रहा है।

चारों प्रहरियों को किया बर्खास्त 

शिकायत पर जेल विभाग ने तुरंत जांच बैठाई। रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर चारों प्रहरियों को दोषी मानते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इस कार्रवाई को सरकार ने जेलों में पारदर्शिता और अनुशासन कायम करने की दिशा में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अन्य जिलों की जेलों में भी इसी तरह की शिकायतों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix