March 4, 2026
नंदनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली वायर चोरी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में मशरूका बरामद

नंदनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली वायर चोरी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में मशरूका बरामद

Dec 5, 2025

कोरबा: राजपूताना केबल एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, कोरबा के ग्राम हिंगनाडीह स्थित गोदाम में रखे गए एल्यूमिनियम बिजली वायर, ट्रांसफॉर्मर, बिजली पोल सहित अन्य उपकरणों की चोरी के मामले में नंदनी नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

6 अक्टूबर की रात 10 बजे से 7 अक्टूबर की सुबह 8 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने गोदाम से ACSR Rabbit कंडक्टर लगभग 2500 मीटर (535 किग्रा) और ACSR Zebra कंडक्टर लगभग 900 मीटर (1458 किग्रा) चोरी कर लिया था। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पहले ही 5 आरोपी हो चुके गिरफ्तार 

जांच के दौरान पुलिस पहले ही पाँच आरोपियों  लिलेश कुमार दास, राजकुमार नगपुरे, विजय चंद्राकर, विनोद गुप्ता और खिलेश्वरी माण्डले  को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी थी।

 

दो आरोपी गिरफ्तार 

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने आज दो और आरोपियों —

बिल्लू उर्फ धनेश ठाकुर (21 वर्ष) और

फनेन्द्र कुमार साहू उर्फ कृष (19 वर्ष)

को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिले और उनके कब्जे से चोरी का मशरूका भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix