March 4, 2026
कोल लेवी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, सौम्या चौरसिया–निखिल चंद्राकर से जुड़ी ₹2.66 करोड़ की  संपत्तियां अटैच

कोल लेवी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, सौम्या चौरसिया–निखिल चंद्राकर से जुड़ी ₹2.66 करोड़ की  संपत्तियां अटैच

Jan 12, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर से जुड़ी करीब ₹2.66 करोड़ की 8 अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया है। इनमें जमीन के टुकड़े और रिहायशी फ्लैट शामिल हैं। इस कार्रवाई के साथ ही इस घोटाले में अब तक ₹273 करोड़ की संपत्तियां ईडी द्वारा अटैच की जा चुकी हैं।

रिश्तेदारों के नाम खरीदी गई थीं संपत्तियां

ईडी के मुताबिक, ये संपत्तियां PMLA एक्ट 2002 के तहत जारी प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) के जरिए अटैच की गई हैं। जांच में सामने आया है कि यह संपत्तियां अपराध की कमाई से खरीदी गई थीं और इन्हें आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर लिया था।

540 करोड़ की अवैध वसूली का खुलासा

ईडी की जांच में सामने आया है कि जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच एक संगठित सिंडिकेट ने कोयला परिवहन पर प्रति टन ₹25 की दर से अवैध वसूली की। इस दौरान करीब ₹540 करोड़ की अवैध वसूली की गई। यह पैसा नेताओं, नौकरशाहों को रिश्वत देने, चुनावी खर्च और चल-अचल संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल किया गया।

इन मामलों के आधार पर शुरू हुई जांच 

  • बेंगलुरु पुलिस की FIR
  • आयकर विभाग की अभियोजन शिकायत
  • EOW/ACB रायपुर की FIR

के आधार पर शुरू की थी।

अब तक 11 गिरफ्तार

कोल लेवी घोटाले में ईडी अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं 35 आरोपियों के खिलाफ 5 अभियोजन शिकायतें विशेष PMLA कोर्ट में दाखिल की जा चुकी हैं। एजेंसी ने साफ किया है कि मामले में जांच अभी जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix