
Durg Police का बड़ा एक्शन: चिट्टा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का नशा जब्त
दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा) बेचने और नशा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 5.600 ग्राम चिट्टा, 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिसकी कुल जुमला कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठ धाम दशहरा मैदान के पास, कैम्प-2 भिलाई निवासी उत्तम सिंह उर्फ बॉबी और मोहित सिंह चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर छावनी पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद चिट्टा और मोबाइल को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(ख), 27(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
चिट्टा नेटवर्क की तलाश जारी
पुलिस अब चिट्टा प्राप्ति के स्रोत, इसके पेडलर और कोरियर नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। साथ ही आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि नशे के पूरे नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।

गिरफ्तार आरोपी
1. उत्तम सिंह उर्फ बॉबी, उम्र 28 वर्ष
निवासी – कैम्प 2, भिलाई
2. मोहित सिंह, उम्र 29 वर्ष
निवासी – कैम्प 1, भिलाई खुर्सीपार
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



