March 2, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दीपावली से पहले जुआरियों पर कसी नकेल, 54 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दीपावली से पहले जुआरियों पर कसी नकेल, 54 आरोपी गिरफ्तार

Oct 20, 2025

दुर्ग। दीपावली की पूर्व संध्या पर जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने व्यापक जुआ विरोधी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 14 प्रकरणों में कुल 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फार्म हाउस में दी दबिश

पुलिस ने ग्राम करगा अमलेश्वर स्थित एक फार्म हाउस में दबिश देकर 6 जुआरियों को ताश की पत्तियों के साथ रंगेहाथ पकड़ा। मौके से ₹1,11,230 नकद, 6 मोबाइल फोन, 1 बुलेट मोटरसाइकिल और 2 चारपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत ₹19,15,231 बताई जा रही है।

 

इसी तरह जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई की गई

  • अमलेश्वर: 2 प्रकरणों में 8 आरोपी, ₹5260 बरामद
  • कुम्हारी: 2 प्रकरणों में 9 आरोपी, ₹15,000 बरामद
  • उतई: 2 प्रकरणों में 6 आरोपी, ₹3500 बरामद
  • धमधा: 3 प्रकरणों में 11 आरोपी, ₹2550 बरामद
  • नेवई: 1 प्रकरण में 5 आरोपी, ₹3480 बरामद
  • छावनी: 1 प्रकरण में 3 आरोपी, ₹790 बरामद
  • जेवरा सिरसा और अंजोरा: 1-1 प्रकरण में 6 आरोपी, ₹4160 बरामद

कुल मिलाकर पुलिस ने ₹1,45,970 की जुआ रकम, 6 मोबाइल, 2 चारपहिया वाहन और अन्य मशरूका मिलाकर कुल ₹20,61,201 मूल्य का सामान बरामद किया है।

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा । दुर्ग पुलिस की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix