
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार गांजा तस्कर संजू बिहारी गिरफ्तार, संपत्ति जब्त
दुर्ग: दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी प्रकरण में महीनों से फरार चल रहे आरोपी सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी उतई थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 409/2025, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार था।

पहले से चार आरोपी गिरफ्तार
थाना उतई में इस प्रकरण में इससे पहले चार आरोपियों — सिद्धार्थ मेश्राम, यशु वर्मा, विजयकांत वर्मा और संजीव वर्मा — को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी संजू बिहारी की तलाश जारी थी।
कई सामान जब्त
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसके ग्राम परसदा, कुम्हारी स्थित निवास में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर अपने साथियों को बेचता था। अवैध कमाई से उसने कार, स्कूटी, मोबाइल फोन खरीदे और घर के दस्तावेज सहित संपत्तियां सुरक्षित रखी थीं।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से
- कार
- स्कूटी
- मोबाइल फोन
- घर के कागजात
जप्त कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



