March 4, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन विश्वास के तहत 5 आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधित नशीली गोलियों का जखीरा जब्त

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन विश्वास के तहत 5 आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधित नशीली गोलियों का जखीरा जब्त

Nov 19, 2025

दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित नशीली गोलियों की बिक्री और परिवहन में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित टेबलेट, एक्टिवा स्कूटी, मोबाइल फोन समेत कुल 90,000 रुपए का मशरूका जब्त किया।

घटना 18 नवंबर की शाम लगभग 6:30 बजे धमधा नाका मोर्चा प्वाइंट की है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे एक एक्टिवा सवार युवक को रोककर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम रवि मटियारा (निवासी—सिकोला बस्ती, दुर्ग) बताया।

कई प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद

डिक्की की तलाशी में पुलिस को सफेद पॉलिथिन में अल्फाजोलम और डायक्लोफिन जैसी प्रतिबंधित नशीली टेबलेटें मिलीं। पूछताछ में रवि ने ये टेबलेट बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर नशे की बिक्री में शामिल अन्य 4 आरोपियों — अनिल यादव, मानव सेन, उजाला कुमार और अमित विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. रवि मटियारा (34), सिकोला बस्ती, मोहन नगर

2. अनिल यादव (37), पचरी पारा, कोतवाली दुर्ग

3. मानव सेन (25), पचरी पारा दुर्ग

4. उजाला कुमार प्रजापति (20), ब्रम्हपुरी नेवई भाठा

5. अमित विश्वकर्मा (19), नेवई भाठा उडिया मोहल्ला

जप्त सामन

  • 465 नग अल्फाजोलम टेबलेट — ₹6,000
  • 232 नग डायक्लोफिन टेबलेट — ₹6,000
  • एक्टिवा स्कूटी CG 07 AT 5162 — ₹30,000
  • ओप्पो मोबाइल — ₹8,000

कुल मूल्य — ₹48,450

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix