
Arjuni Police की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
धमतरी। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए अर्जुनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। धमतरी–नगरी मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 12.538 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत कुल 4 लाख 43 हजार 880 रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।
कैसे हुई कार्रवाई?
पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अर्जुनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भोयना पंचायत के पास मोटरसाइकिल से गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की और संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली।

दो आरोपी गिरफ्तार
तलाशी के दौरान बाइक सवार दो युवकों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचानतिलेश सिंह ठाकुर (27), निवासी पंडरिया, जिला कोरबा और तरूणा सिंह राजपूत (26), निवासी एसईसीएल कॉलोनी, कोरबा के रूप में हुई है।
क्या-क्या हुआ जब्त?
- 12.538 किलो गांजा (कीमत करीब ₹1,25,380)
- बजाज मोटरसाइकिल (कीमत करीब ₹2,85,000)
- चार मोबाइल फोन (कीमत करीब ₹33,500)
- कुल जप्ती: ₹4,43,880
NDPS एक्ट में केस
अर्जुनी थाना में अपराध क्रमांक 05/26 के तहत धारा 20(बी) NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गांजा सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



