March 2, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि दुर्ग रेंज आईजीपी रामगोपाल गर्ग  का शोध लेख राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि दुर्ग रेंज आईजीपी रामगोपाल गर्ग  का शोध लेख राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित

Oct 24, 2025

हैदराबाद। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व का क्षण—दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग (IPS) का शोध लेख “Use of Technology in Policing – Investigation of Bank Dacoity Case” प्रतिष्ठित SVPNPA Journal (Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy Journal) में प्रकाशित हुआ है।

 

देश की सर्वोच्च पुलिस प्रशिक्षण संस्था — सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद — की इस पत्रिका में रामगोपाल गर्ग का यह शोध लेख तकनीक-आधारित अपराध अन्वेषण की नई दिशा प्रस्तुत करता है।

 

लेख में रायगढ़ में हुई एक बड़ी बैंक डकैती की विवेचना के दौरान पहली बार प्रयोग की गई Gait Pattern Analysis और CCTV Footage Analysis तकनीकों का उल्लेख है। इन वैज्ञानिक विधियों के माध्यम से आरोपियों की पहचान चाल (gait) के विश्लेषण से की गई — यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला मामला था।

 

गर्ग ने बतौर तत्कालीन डीआईजी रायगढ़, अपराध का 100% खुलासा मात्र 15 घंटे में करते हुए लूटे गए ₹5.62 करोड़ रुपये की संपूर्ण बरामदगी कराई थी।

लेख में Gait Analysis की वैज्ञानिक अवधारणा, उसकी सीमाएँ और न्यायिक स्वीकार्यता पर भी प्रकाश डाला गया है। साथ ही CCTV Analysis, Data Correlation, Mobile Tracking और Forensic Tools जैसी आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग को पुलिस विवेचना का भविष्य बताया गया है।

इसके अलावा, श्री गर्ग द्वारा विकसित ‘Trinayan App’ (CCTV लोकेशन प्रबंधन हेतु) और ‘Sashakt App’ (चोरी हुए वाहनों की जानकारी हेतु) को भी लेख में नवाचार के रूप में रेखांकित किया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix