
दीपावली की रात बड़ा हादसा: पटाखे का रॉकेट स्कूटी पर गिरा, देखते ही देखते जलकर हुआ खाक
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के रिवर व्यू इलाके में दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जश्न के बीच छोड़ा गया एक रॉकेट दिशा भटकते हुए पास में खड़ी स्कूटी पर जा गिरा। रॉकेट के गिरते ही स्कूटी में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक
मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही मिनटों में स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



