
विदेशी स्कीम के नाम पर ठगी, एक ही परिवार की पांच महिलाएं बनीं शिकार
बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा से विदेशी स्कीम का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने पुराने बर्तन बदलने और विदेश से बड़ी रकम दिलाने का लालच देकर एक ही परिवार की पांच महिलाओं को अपना शिकार बना लिया और कीमती जेवरात व बर्तन लेकर फरार हो गई।
घर-घर बर्तन बदलने के बहाने पहुंची ठग
परसदा माता चौरा निवासी ममता सूर्यवंशी पति मनोज सूर्यवंशी ने चकरभाठा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार 29 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर में थी। इसी दौरान एक अज्ञात महिला नया और पुराना बर्तन बदलने के बहाने उनके घर पहुंची।
विदेशी स्कीम का दिया लालच
उस समय घर में ममता की जेठानी शुक्रवारा बाई सूर्यवंशी और मिलापा बाई सूर्यवंशी भी मौजूद थीं। आरोपी महिला ने बातचीत के दौरान विदेश से रकम मिलने की स्कीम का झांसा दिया और विश्वास में लेकर महिलाओं से मंगलसूत्र और कीमती बर्तन ले लिए।
जेवरात और बर्तन लेकर फरार
आरोपी महिला ने भरोसा दिलाया कि स्कीम के तहत जल्द ही अधिक रकम और नए बर्तन दिए जाएंगे, लेकिन कुछ देर बाद वह मौके से फरार हो गई। जब काफी समय तक महिला वापस नहीं लौटी, तब पीड़ित परिवार को ठगी का अहसास हुआ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



