
भुईया पोर्टल में छेड़छाड़ कर 36 लाख की धोखाधड़ी: Durg में एक और आरोपी गिरफ्तार
अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार, मामला जारी है विवेचना में
दुर्ग जिले में भुईया पोर्टल में छेड़छाड़ कर राजस्व अभिलेखों में फर्जी बदलाव करने और बैंकों से लाखों रुपये का लोन निकालने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना नंदनी नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पटवारी के लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर बनाए गए फर्जी खसरे
तहसीलदार राधेश्याम वर्मा ने 13 अगस्त 2025 को अहिवारा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी हल्का-16 के ग्राम अछोटी और मुरमुंदा के भुईया सॉफ्टवेयर में अज्ञात लोगों ने हैकिंग कर बदलाव किया। सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर फर्जी खसरा नंबर सृजित किए गए और इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर भारतीय स्टेट बैंक, नंदनी नगर शाखा से 36 लाख रुपये का लोन निकाल लिया गया।
मुख्य आरोपी ने रकम कई खातों में ट्रांसफर की
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी दीनुराम यादव ने बैंक के कूटरचित दस्तावेज बनाकर फर्जी तरीके से लोन निकाला और राशि तुरंत विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दी। इनमें से 20,26,547 रुपये नंदकिशोर साहू के खाते में पहुंचना पाया गया।
कई गांवों में सरकारी जमीनों से की गई छेड़छाड़
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने
•मुरमुंदा
•अछोटी
•बोरसी
•चेटूवा

अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान पहले
•एन.के. साहू
•अमित कुमार मौर्य
•गणेश प्रसाद तंबोली
•अशोक उरांव
•कोमल साहू
•कौशल फेकर
•ओमप्रकाश निषाद
•देवानंद साहू
•शिवचरण कौशल
नया आरोपी गिरधर बंजारे गिरफ्तार
ताजा कार्रवाई में गिरधर बंजारे उर्फ अमन बंजारे (उम्र 33 वर्ष, जिला जांजगीर-चांपा) को भुईया पोर्टल में छेड़छाड़ कराने हेतु पटवारी का यूजर आईडी, पासवर्ड एवं ओटीपी उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



