
Bhopal में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव
प्रतिमाएं खंडित – आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान उपद्रव हो गया। आरिफ नगर से डीआईजी बंगला की ओर बढ़ रहे जुलूस पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में कई प्रतिमाएं खंडित हो गईं। घटना से आक्रोशित लोगों ने गौतम नगर थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

चौराहे पर रुका जुलूस, सैकड़ों वाहन फंसे
पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए लोगों ने चौराहे पर ही चल समारोह रोक दिया। नारेबाजी और प्रदर्शन से इलाके में जाम की स्थिति बन गई और सैकड़ों वाहन फंस गए।

पुलिस की कार्रवाई, संदेहियों की पहचान
एसीपी राकेश बघेल ने बताया कि निशातपुरा क्षेत्र से आ रही झांकी पर पथराव हुआ था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और तीन संदेहियों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा – “आरोपी चाहे जो भी हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”
समिति ने लगाया लापरवाही का आरोप
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा –
“आरिफ नगर में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव और प्रतिमा खंडित होना असहनीय है। यदि धर्म के खिलाफ कोई कार्य होगा तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”
स्थिति काबू में
पुलिस ने देर रात स्थिति सामान्य कर दी और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



