
भीम में तस्करी का खुलासा: 10 लाख में Tiger , 7 लाख में लेपर्ड की खाल की Deal
Rajasthan के राजसमंद जिले के भीम इलाके में वन्यजीव तस्करी का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। अंडरकवर रिपोर्टिंग में खुलासा हुआ कि तस्कर तेंदुए की खाल 5-7 लाख और बाघ की खाल 10 लाख रुपए में बेचने को तैयार थे।

रिपोर्टर दलाल बनकर तस्करों से मिला और विदेशी बिजनेसमैन के नाम पर मोटी डील का लालच दिया। तस्करों ने भरोसा दिलाया कि ऑर्डर देने के दो दिन में खाल डिलीवर कर देंगे। डील करवाने पर दलाल को नाखून और मूंछ का बाल गिफ्ट देने की बात भी कही।
पहली मुलाकात ओडा गांव में हुई, जहां शिकारियों ने घर के कमरे में लेपर्ड की खाल दिखाई। रिपोर्टर ने वीडियो बनाने का बहाना किया और डील आगे बढ़ी। दूसरी बार 16 जुलाई को टीम फिर से वहां पहुंची। इस बार नया तस्कर लाल बैग में खाल लेकर आया और कीमत 7 लाख रुपए बताई।

रिपोर्टर ने हवाला का नाटक करते हुए तस्करों को आधे-फटे नोट का हिस्सा दिया और कहा कि पैसा हवाला से मिलेगा। पूरी डील कैमरे में कैद की गई। जांच में पता चला कि राजसमंद, उदयपुर, पाली और अरावली के कई इलाकों से लेपर्ड और टाइगर गायब हो रहे हैं। रणथंभौर और सरिस्का से 16 टाइगर लापता हैं।

एक महीने की कोशिश के बाद 14 जुलाई को भीम इलाके में यह गिरोह पकड़ में आया। माना जा रहा है कि इन खालों की सप्लाई देशभर में बड़े नेटवर्क के जरिए होती है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



