
Bhilai: कबाड़ की आड़ में चोरी का कारोबार, 502 किलो लोहा के साथ आरोपी गिरफ्तार
भिलाई। सुपेला पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से कबाड़ के नाम पर चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद इमरान उर्फ सितारे (40 वर्ष), पिता मोहम्मद हकीम, निवासी दक्षिण गंगोत्री बी ब्लॉक से 502 किलोग्राम चोरी का लोहा और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू (कीमत लगभग 20 हजार रुपये) जब्त किया गया है।

आरोपी हिरासत में
पुलिस को 15 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दक्षिण गंगोत्री क्षेत्र में “सितारे” नामक व्यक्ति चोरी की संपत्ति खरीदी-बेची कर रहा है। सूचना पर एसीसीयू और सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी खरीदी-बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी कबाड़ के धंधे की आड़ में चोरी का सामान खरीदता था।
मौके से बरामद लोहे का सामान और इलेक्ट्रॉनिक तराजू को गवाहों के समक्ष जप्त कर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1232/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, उप निरीक्षक दीपक चौहान, प्रआर. योगेश चंद्राकर, आर. योगेन्द्र बान्धव और खेमलाल वर्मा** का विशेष योगदान रहा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



