
भिलाई : सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मेडिकल स्टोर में शराबी ने मचाया उत्पात, कर्मचारी से मारपीट, वीडियो वायरल
भिलाई: 22 जून 2025
सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मेडिकल स्टोर में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसने पेटीएम मशीन तोड़ डाली और मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की, जिसकी पूरी घटना स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
जानकारी के मुताबिक, एक महिला दवा लेने स्टोर पहुंची थी। दवा में देरी होने पर उसने अपने पति को बुलाया। आरोप है कि पति शराब के नशे में स्टोर पहुंचा और तुरंत हंगामा शुरू कर दिया। गुस्से में उसने स्टोर में तोड़फोड़ की, पेटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त किया और मौजूद स्टाफ पर हमला बोल दिया, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया।

घटना की सूचना पर सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है और जांच तेज कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धन्वंतरी योजना के तहत संचालित यह स्टोर सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराता है, जो जनता के लिए लाभकारी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



