
Bhilai Steel Plant में बड़ा हादसा, अफरा- तफरी का माहौल
दुर्ग, 16 अगस्त 2025 — भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जिले के सबसे बड़े स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैरिज अनजाम चार्ट फट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी फैल गई। हादसे के दौरान प्लांट परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई और तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम और अधिकारियों के सहयोग से स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस-8 वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 9,000 टन इस्पात का उत्पादन करता है। हादसे के बाद उत्पादन कार्य प्रभावित हुआ, लेकिन तकनीकी टीम द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

बीएसपी प्रशासन ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। घटना की विस्तृत जानकारी आने वाले समय में साझा की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



