March 7, 2026
Bhilai: सड़क सुरक्षा माह का समापन, 550 बच्चों ने नुक्कड़ नाटक,रंगोली और गानों के जरिए दिया संदेश

Bhilai: सड़क सुरक्षा माह का समापन, 550 बच्चों ने नुक्कड़ नाटक,रंगोली और गानों के जरिए दिया संदेश

Feb 1, 2026

भिलाई/दुर्ग। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन अवसर पर शनिवार को भिलाई के कला मंदिर (सिविक सेंटर) में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 550 से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना और यातायात नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था।

हेलमेट नहीं तो जीवन नहीं

समारोह के दौरान दुर्ग पुलिस के अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हेलमेट का उपयोग न करना और नशे में वाहन चलाना मृत्यु के सबसे बड़े कारण हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और नशे की स्थिति में स्टयरिंग को हाथ न लगाएं। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि “सुरक्षित यातायात से ही सुरक्षित जीवन संभव है।”

 

कला और संस्कृति के जरिए जागरूकता का ‘डोज

कार्यक्रम में जनजागरूकता फैलाने के लिए भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की इंद्रधनुष टीम ने शानदार नुक्कड़ नाटक पेश किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग भावुक हो गए। इसके अलावा बीएसपी स्कूल सेक्टर–10 के बच्चों और विशेष बच्चों (Special Kids) की टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी।

समाजसेवियों और प्रतिभावान बच्चों का सम्मान

दुर्ग पुलिस ने उन संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया जिन्होंने सड़क सुरक्षा, रक्तदान शिविरों और जागरूकता अभियानों में पुलिस का सहयोग किया। साथ ही, 18 जनवरी को आयोजित रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।

दुर्ग पुलिस का संकल्प

कार्यक्रम का समापन एक सामूहिक शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक साझा सामाजिक उत्तरदायित्व है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix