
Bhilai पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त युवक को किया गिरफ्तार
नाबालिग साथी के साथ बेच रहा था अल्फाजोलम, बड़ी मात्रा में टैबलेट और कैश जब्त
भिलाई। दुर्ग-भिलाई पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में अल्फाजोलम टैबलेट और नकद राशि जब्त की गई है। आरोपी अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर नशीली दवाइयां बेच रहा था।

जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस की दबिश
मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि सीनू इंजीनियरिंग वर्क्स के सामने मंगल बाजार छावनी क्षेत्र में दो युवक नशीली गोलियां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
घेराबंदी कर दोनों युवकों को किया गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस थाने ले जाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



