
Bhilai:धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना भिलाई नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
भिलाई नगर पुलिस ने एक बार फिर अपराध के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए धारदार चाकू के साथ लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिविक सेंटर के पास देशी शराब भट्टी के आसपास की गई, जहां आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर दहशत फैला रहा था।

देशी शराब भट्टी सिविक सेंटर का मामला
दिनांक 02.09.2025 को थाना भिलाई नगर पुलिस को सूचना मिली कि सिविक सेंटर के पास देशी शराब भट्टी के आसपास एक व्यक्ति धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय पैदा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लिया।

आरोपी की पहचान और पूछताछ
पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम विक्रम उर्फ विक्की, निवासी उड़िया बस्ती, वार्ड क्रमांक 28, क्वार्टर नंबर 05, सेक्टर 05, भिलाई बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्टील का चाकू बरामद किया, जिसे विधिवत जप्त किया गया।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपी विक्रम उर्फ विक्की का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर पुलिस ने उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जप्त सामग्री
एक स्टील का चाकू
अपराध विवरण
अपराध क्रमांक: 463/2025
धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट
आरोपी का नाम: विक्रम उर्फ विक्की
पता: उड़िया बस्ती, वार्ड क्रमांक 28, क्वार्टर नंबर 05, सेक्टर 05, भिलाई
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



